फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर में 36 हजार जनधन खातों में पड़ी रकम

विज्ञापन
बागेश्वर के पंजाब नेशनल बैंक में सोशल डिस्टेंस बनाकर खड़े ग्राहक। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। केंद्र सरकार की घोषणा के अनुसार जिले के सभी 36 हजार जनधन खातों में रकम आ गई है। महिलाओं के खाते में 500 रुपये तो बुजुर्ग और विधवाओं के खाते में एक हजार रुपये की रकम आई है। शुक्रवार को बैंकों में काफी कम भीड़ रही। सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन किया गया।
विज्ञापन

लीड बैंक से मिली जानकारी के अनुसार जिले में 36 हजार जनधन खाते हैं। जिले में 57 राष्ट्रीयकृत और निजी बैंकों की शाखाएं हैं। बताया गया है कि महिलाओं के जनधन खाते में 500 रुपये, बुजुर्ग और विधवाओं के खाते में 1000 रुपये की राशि सरकार की ओर से डाली गई है। किसान सम्मान निधि में पंजीकरण कराने वाले खाताधारकों के खाते में 2000 रुपये की रकम डाली गई है। लीड बैंक अधिकारी मनोहर सिंह पांगती ने बताया कि सभी खातों में रकम आ गई है। खाताधारक कभी भी रकम निकाल सकते हैं। इसे तत्काल निकालने की बाध्यता नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि सभी खाताधारक लॉकडाउन के नियमों का पालन करें। दोपहर एक बजे से तीन बजे का समय बैंकों के लिए निजी कामकाज के लिए दिया गया था लेकिन जिला मुख्यालय में लगभग सभी बैंक दोपहर एक बजे ही बंद हो गए थे।
किसान सम्मान, जन धन निकालने बैंकों में रही भीड़
गरुड़ (बागेश्वर)। किसान, वृद्धा, विधवा सामाजिक पेंशन और जन धन योजना का धन खातों से रकम निकालने के लिए बैंकों में सुबह के सात बजे से लंबी कतारें लग गईं। उत्तराखंड ग्रामीण बैंक, एसबीआई, पीएनबी, बैंक ऑफ बड़ौदा, अरबन बैंक, यूनियन बैंक में भीड़ के मद्देनजर थानाध्यक्ष बैजनाथ कैलाश बिष्ट ने सुबह सात बजे से पुलिस बल तैनात करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें