फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: सैम मंदिर वार्ड में बीयर बार खुलने की सुगबुगाहट से आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। सैम मंदिर वार्ड में बीयर बार खुलने की सुगबुगाहट से लोगों में आक्रोश है। वार्ड की महिलाओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर आबादी के बीच बार खोलने का विरोध किया। लोगों की भावनाओं की अनदेखी कर बार खोलने की कोशिश करने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सोमवार को वार्ड की महिलाओं ने डीएम को बताया कि जिस स्थान पर बार खोला जा रहा है वहां घनी आबादी है। आसपास कई आवासीय घर हैं। पास ही टैक्सी स्टैंड भी है। इस जगह पर बार खोलने से अव्यस्था बढ़ेगी। स्थानीय निवासियों के साथ-साथ यात्रियों और राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। कहा कि नशे की हालत में लोग क्षेत्र के शांत माहौल को खराब करेंगे। क्षेत्रवासियों ने वार्ड में किसी भी स्थिति में बार खोलने की अनुमति नहीं देने की मांग की। कहा कि अगर पूर्व में बार खोलने की अनुमति दी गई है तो उसे तत्काल निरस्त किया जाए। इस मौके पर जगदीश रावल, दयाल पांडेय, दीपक जोशी, कंचन मटियानी, गीता रावल, दीपा रावल, सरिता बोरा, कमला राना, पुष्पा राना, नीमा ड्याराकोटी, कमला परिहार, देवकी देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें