फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: चौगांवछीना-कनगाड़छीना सड़क का काम पूरा करवाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। चौगांवछीना-कनगाड़छीना मोटर मार्ग का कार्य पूरा करवाने की मांग के लिए क्षेत्रवासियों ने केंद्रीय परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा को ज्ञापन दिया। उन्होंने जल्द सड़क का मिलान एनएच से करवाने की मांग की। क्षेत्र पंचायत सदस्य फते सिंह करायत ने बताया कि चौगांवछीना-पालड़ीछीना-जैन करास-कनगाड़ाछीना मोटर मार्ग का कार्य कई साल से चल रहा है। आठ किलोमीटर की सड़क पर 1.7 किमी निर्माण को अब तक स्वीकृति नहीं मिली है। मोटर मार्ग को एनएच से जोड़ने के लिए छह किमी मोटर मार्ग की आवश्यकता है। ग्रामीणों ने 20 दिन के भीतर कार्य निर्माण शुरू नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर पूरन सिंह, तनुज जनौटी, भगवत राम, मदन राम, बालकृष्ण, राजेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें