फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला योजना में जिले को 36 करोड़ आठ लाख की धनराशि शासन से स्वीकृत हुई

विज्ञापन
राज्य अतिथि गृह कौसानी में हुई समीक्षा बैठक में मौजूद जिलाधिकारी रंजना राजगुरु और अन्य। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। राज्य अतिथि गृह कौसानी में हुई बैठक में जिले में चल रहे विकास कार्यों और वर्ष 2019-20 के लिए विभागों की योजना की समीक्षा हुई। इसमें प्रभारी सचिव भूपाल सिंह मनराल ने कार्ययोजना और आपदा प्रबंधन के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन

जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने प्रभारी सचिव को बताया कि जिले के लिए वर्ष 2019-20 के लिए 36 करोड़ आठ लाख की धनराशि शासन द्वारा स्वीकृत की गयी है। प्रथम किस्त के रूप में जिले को 22 करोड़ की धनराशि जारी की गयी है। जिला योजना के अंतर्गत इस वित्तीय वर्ष में 75 प्रतिशत की धनराशि पुराने निर्माण कार्यों के लिए रखी गयी है। 25 प्रतिशत की धनराशि नए निर्माण कार्यों पर व्यय की जाएगी।
जल निगम में अवशेष तीन करोड़ पचास लाख की धनराशि की जानकारी देते हुए अवगत कराया है कि जेठाई पेयजल योजना स्वीकृत है जिसके लिए टेंडर प्रक्रिया कर दी गयी है। इस योजना के लिए 16 करोड़ की धनराशि स्वीकृत है। तीन करोड़ पचास लाख की धनराशि का व्यय तीन माह में खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन

जल शक्ति अभियान की समीक्षा करते हुए प्रभारी सचिव ने कहा कि यह योजना भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है। डीएम ने प्रभारी सचिव को बताया कि गरुड़ गंगा का पुनर्जीवन के लिए नौ रिचा जॉन बनाए गए हैं।
वहां एसपी लोकेश्वर सिंह, सीडीओ एसएसएस पांगती, डीडीओ केएन तिवारी, एसडीएम गरुड़ जयवर्धन शर्मा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. उदय शंकर, मुख्य कृषि अधिकारी बीपी मौर्य, अपर परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, जिला उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें