फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: दो मोटर मार्गों के लिए 18.98 लाख रुपये स्वीकृत

Fri, 12 Jun 2026 12:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत दो मोटर मार्गों के प्रथम चरण के लिए राज्य योजना से 18.98 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार स्वीकृत मार्गों में पहला कलनाबैंड से पंतक्वैराली हाईस्कूल तक 3.50 किलोमीटर लंबा मार्ग है जिसके प्रथम चरण के कार्यों के लिए 5.78 लाख की राशि स्वीकृत की गई है। दूसरा महत्वपूर्ण मार्ग चकलाना किमी नौ से किरमापानी-गैरखेत-तोक मल्ला पातल तक कुल आठ किलोमीटर लंबा मोटर मार्ग है जिसके निर्माण के लिए शासन ने 13.20 लाख की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दी गई है।
इन दोनों प्रमुख मार्गों के निर्माण से क्षेत्र की सड़क संपर्क व्यवस्था पहले से अधिक सुदृढ़ होगी। लंबे समय से सुगम आवागमन की आस लगाए बैठे स्थानीय ग्रामीणों को इन सड़कों के बन जाने से बेहतर परिवहन सुविधा मिल सकेगी, जिससे दैनिक आवाजाही के साथ-साथ आपातकालीन चिकित्सा और कृषि उत्पादों को मंडियों तक पहुंचाने में बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
कपकोट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत दो महत्वपूर्ण मोटर मार्गों के प्रथम चरण के कार्यों को शासन से वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा और सड़क संपर्क व्यवस्था सुदृढ़ होगी। - सुरेश गढ़िया, विधायक, कपकोट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें