बागेश्वर का कन्यालिकोट जगथाना मोटर मार्ग में वाहनों की आवाजाही को सुचारू।
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। बारिश से यातायात के लिए बंद जगथाना मोटर मार्ग सोमवार से वाहनों के लिए खोल दिया गया है। बारिश से भूस्खलन के चलते मार्ग पर तीन दिनों तक वाहनों की आवाजाही ठप रही। इससे आसपास के गांवों के हजारों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इधर सोमेश्वर-गिरेछिना मार्ग पर लंबे समय से भूस्खलन जारी है।
करीब 30 गांवों के लोग उक्त मार्ग के चलते परेशानी झेल रहे हैं। लोनिवि के एई यूसी पंत ने बताया कि भारी भूस्खलन के कारण मार्ग को 24 घंटे बाद भी नहीं खोला जा रहा है। मार्ग की सफाई के लिए पोकलैंड और जेसीबी लगाई गई है। वहीं ब्रिडकुल के एई मंजीत देशवाल ने बताया कि कपकोट रूट के जगथाना मोटर मार्ग को वाहनों के लिए खोल दिया गया है। सड़क पर गिरे मलबे को हटाने का कार्य चल रहा है।