बागेश्वर में रोटावायरस वैक्सीन पिलाते विधायक चंदन राम दास।
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। नवजात शिशुओं को डायरिया से बचाने के लिए जिले में रोटावायरस टीका वैक्सीन उपलब्ध हो गई है। एएनएम सेंटर, मुख्य उप केंद्र बागेश्वर में डीएम रंजना राजगुरु, विधायक चंदन राम दास, पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने शिशुओं को रोटावायरस वैक्सीन पिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
डीएम रंजना राजगुरू ने कहा कि डायरिया के कारण देश में हजारों शिशुओं की आकस्मिक मृत्यु होती है। इसके लिए बच्चों को इस जानलेवा वायरस से बचाने के लिए रोटावायरस टीका तैयार किया गया है। यह शिशुओं को डायरिया और अन्य बिमारियों से भी बचाएगा। रोटावायरस वैक्सीन पिलाने से शिशुओं के मृत्युदर में भी कमी आएगी।
विधायक चंदन राम दास ने कहा कि डायरिया के कारण छोटे बच्चों की आकस्मिक मृत्यु हो जाती थी। इस रोटावायरस टीका से छोटे बच्चों को डायरिया से बचाया जा सकेगा। उप मुख्य चिकित्साधिकारी बीके सक्सेना ने कहा कि प्रतिरक्षण कार्यक्रम के तहत रोटावायरस वैक्सीन शिशुओं में इस टीके की शुरूआत पैदा होने के छठे हफ्ते में इस टीके की पांच बूंदे पिलाई जाएगी। वहां एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी, डॉ. एनएस टोलिया आदि थे।