फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से ध्वस्त हुई प्राथमिक स्कूल बेहरगांव की छत

Wed, 31 May 2017 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 राजकीय प्राथमिक विद्यालय बेहरगांव के भवन की छत भारी बारिश से ध्वस्त हो गई है। स्कूल का बरामदा भी बैठने लायक नहीं रहा। यदि जल्दी विद्यालय भवन का सुधार नहीं किया गया तो बरसात में खुली छत के नीचे पढ़ाई करने को मजबूर होना पड़ेगा। प्राथमिक स्कूल बेहरगांव की छत 27 मई को हुई मूसलाधार बारिश और अंधड़ से ध्वस्त हो गई। छत का अधिकांश हिस्सा भीतर धंसने से बारिश का पानी कक्षाओं में आ रहा है।
विज्ञापन


दोनों कमरें बैठने लायक नहीं रह गए हैं। विद्यालय में इस समय 12 बच्चे पढ़ते हैं। पांचों कक्षाओं का संचालन बरामदे में हो रहा है। छत के जर्जर हाल होने से बरामदे में बैठना भी खतरनाक बना हुआ है। यदि बरसात से पहले स्कूल भवन की छत का सुधार नहीं किया गया तो बरसात में बच्चों को खुली छत के नीचे पढ़ाई करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक सूरज लोबियाल ने राजस्व विभाग को इसकी जानकारी देते हुए निरीक्षण कर जरूरी कार्रवाई करने की मांग की है। अभिभावकों ने भी विद्यालय भवन की हालत पर चिंता जताते हुए शीघ्र भवन का सुधार करने और भवन के सुधार तक अन्यत्र सुरक्षित स्थान पर कक्षाओं के संचालन की व्यवस्था करने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें