फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की खुशहाली के लिए पंचायतों की मजबूती जरूरी

Wed, 30 Nov 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पंचायत प्रतिनिधियों के क्षमता और कौशल विकास के लिए चीरा बगेड़ ग्राम पंचायत में तीन दिवसीय अभिमुखी प्रशिक्षण शुरू हुआ। नोडल अधिकारी और जिला समाज कल्याण अधिकारी एनएस गस्याल ने कहा कि देश की खुशहाली में पंचायतों का बड़ा योगदान है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों को अपने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विधवावस्था, विकलांग, निराश्रित महिलाओं की पारिवारिक पेंशन, कन्या गौरा धन समेत अन्य योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया। 
विज्ञापन



पारिवारिक पेंशनरों का बैैंक या डाकघर का बचत खाता आधार नंबर से लिंक होना जरूरी है। बगैर आधार लिंक के पेंशन मिलनी संभव नहीं होगी। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से पात्र व्यक्तियों की सेवा में कोई कोर कसर नहीं छोड़ने को कहा। उन्होंने बताया कि नौ दिसंबर को जिले के सभी सरकारी सस्ता गल्ला वितरण केंद्रों पर उपभोक्ताओं में राशन वितरण होगा। वहां आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों उपभोक्ताओं के राशन कार्ड का आधार नंबर से लिंक कराएंगी। इसमें कार्डधारक का फोन नंबर भी दर्ज होना है। जन शिक्षण संस्थान चंदू के नेगी और भुवन जोशी ने पंचायतों के सशक्तीकरण संबंधी कई जानकारियां दी। शिविर में ग्राम प्रधान गजेंद्र धामी, ग्राम विकास अधिकारी भगवत सिंह रावत, मदन गढ़िया, मंजू जोशी, रीता जोशी, नंदा देवी, कुंदन, गोपाल सिंह, भूपाल सिंह और महेेश जोशी मौजूद आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें