फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर लूट का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 27 Nov 2026 12:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। थाना कांडा क्षेत्र के भेटा गांव में बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को खाती-बांसपटान रोड से गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से लूटे गए जेवर, मोबाइल फोन और नकदी बरामद हुई है।
विज्ञापन

22 नवंबर को भेटा निवासी नीरज कुमार जोशी ने थाना कांडा में तहरीर दी थी कि 21 नवंबर की शाम दो अज्ञात नकाबपोश उनके घर में घुसे और 75 वर्षीय माता तारा जोशी का मुंह दबाकर गले से बक्से की चाबी निकाल ली। बक्से से सोने का डेढ़ तोले का मंगलसूत्र, 12 आने के सोने के झुमके और 25 से 30 हजार रुपये नकद लूटने के बाद आरोपी उनकी माता के हाथ-पैर व मुंह साड़ी से बांधकर आईटेल कंपनी का मोबाइल फोन लेकर भाग गए थे। इस आधार पर कांडा थाने में संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस टीम ने 50 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले, दुर्गम रास्तों पर सर्च अभियान चलाया और सर्विलांस की मदद से बृहस्पतिवार सुबह मुखबिर की सूचना पर खाती- बांसपटान रोड से आरोपी दीवान सिंह मेहता निवासी डोबरगाड़ा, कांडा और अमित कुमार निवासी कट्यूटा, सोमेश्वर (अल्मोड़ा) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से 1.5 तोले का सोने का मंगलसूत्र, 12 आने के सोने के झुमके, एंड्रॉयड फोन और 18,700 रुपये नकद बरामद किए हैं।

कोट
कांडा लूट मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता के मेडिकल में मारपीट की पुष्टि होने के बाद लूट के साथ मारपीट की धाराओं को बढ़ाया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। -राजेश साह, सीओ कपकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें