फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी भी नहीं खुलीं बागेश्वर की बंद सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट/बागेश्वर। भू-स्खलन के कारण कपकोट क्षेत्र में छह से ज्यादा सड़कें माहभर से बंद हैं। ग्रामीणों ने जल्द सभी सड़कों को खोलकर यातायात शुरू कराने की मांग की है।
विज्ञापन

आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक रौल्याणा से लोहागढ़ी, कंधार से रौल्याणा की सड़क माहभर से यातायात के लिए बंद है। दूणी से सुकंडा, तोली से बघर, कपकोट से लीली जाने वाली सड़क से भी मलबा नहीं हट सका है, जबकि कार्यदायी संस्थाओं ने जेसीबी से जल्द सड़कें खोलने का दावा किया था। सड़कें नहीं खुलने से ग्रामीण कई किमी दूरी अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है, जबकि सामान को घोड़े, खच्चरों से ढोना पड़ रहा है।
इससे उन पर महंगाई की मार पड़ रही है। वहीं, ग्रामीणों के मुताबिक पीएमजीएसवाई खंड की अधिकतर सड़कों की हालत खराब है। कपकोट से पोथिंग, कर्मी, बदियाकोट, सुमगढ़, चौड़ास्थल क्षेत्र की सड़कों पर भी चार पहिया वाहन ले जाना खतरे से खाली नहीं है। बाछम क्षेत्र के राजेंद्र सिंह ने बताया कि बघर समेत सूपी बैंड के पास भी आए दिन भू-स्खलन हो रहा है। कई बार मलबा हटाने के बावजूद सड़क बार-बार बंद हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें