फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल से ट्रामा सेंटर को जाने वाली सड़क बदहाल

Wed, 14 Feb 2018 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
ट्रामा सेंटर को जाने वाली सड़क के गड्ढों में जमा पानी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जिला अस्पताल से ट्रामा सेंटर और आयुर्वेदिक अस्पताल को जाने वाली सड़क का डामरीकरण न होने से वह बदहाल है। सड़क पर बने गड्ढों में बारिश का पानी जमा होने से मरीजों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की बदहाली के कारण मरीज परेशान हैं। 

विज्ञापन


इसके अलावा इस मार्ग से मंडलसेरा क्षेत्र के लिए लगातार आवाजाही बनी रहती है। सड़क पर बने गड्ढों के कारण लोगों को आवाजाही में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। पिछले दिनों ट्रामा सेंटर के निरीक्षण के दौरान डीएम रंजना राजगुरु ने लोक निर्माण विभाग को सड़क का डामरीकरण करने के निर्देश दिए थे, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने ट्रामा सेंटर को जाने वाली सड़क का डामरीकरण करने की मांग की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें