फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क की नाली न बनने से लोगों में रोष

Sat, 05 Dec 2015 12:54 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
पेयजल संस्थान की ओर से एडीबी ने नगर पंपिंग योजना की पाइपलाइन बिछाने के लिए पिंडारी सड़क की नाली खोद दी थी। पिछले दो महीने से नाली का पुनर्निर्माण न होने से जहां राहगीरों को कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। वहीं दुर्घटना की भी आशंका बनी है। लोगों ने लोनिवि से नाली बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन


इन दिनों एडीबी की ओर से नगर में पंपिंग योजना बनाई जा रही है। योजना के पाइपों को बिछाने के लिए जेसीबी के जरिए नाली का खुदान किया गया। कुछ समय बाद एक अन्य प्राइवेट मोबाइल फोन कंपनी ने फिर से नाली खोद दी, लेकिन किसी ने भी पक्की नाली नहीं बनवाई।

नाली का निर्माण न होने से घरों, होटलों का गंदा पानी सड़क पर फैल रहा है। इससे हर कोई परेशान है। यहां सड़क के काफी संकरी है। इसमें कीचड़ फैल रही है। दिन में बेतरतीब ढंग से वाहनों के तेज रफ्तार से दौड़ने पर धूल भी उठ रही है।
विज्ञापन


इससे जहां दुकानों में रखा कीमती सामान खराब हो रहा है। वहीं नागरिकों के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ने की आशंका है। व्यवसायी बसंत बल्लभ पांडे आचार्य, मदन मोहन तिवारी, नवीन लोहनी आदि लोगों ने लोनिवि से नाली का निर्माण शीघ्र करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

04 बीजीएस 5पी: पिंडारी सड़क के किनारे की नाली न बनने से लोग परेशान।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें