फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: उडलगांव के पास सड़क निर्माण कार्य से लगा लंबा जाम

Wed, 18 Feb 2026 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। गरुड़ मोटर मार्ग पर उडलगांव के पास चल रहे सड़क निर्माण कार्य ने आम जनता की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। निर्माण कार्य के चलते मार्ग पर घंटों जाम की स्थिति बनी रही जिससे आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई। सबसे अधिक परेशानी बोर्ड परीक्षार्थियों और ड्यूटी पर तैनात विभागीय कर्मचारियों को झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय को गरुड़ से जोड़ने वाले इस मुख्य मार्ग पर उडलगांव के पास इन दिनों सड़क सुधारीकरण और निर्माण का कार्य चल रहा है। कार्य के दौरान भारी मशीनों की मौजूदगी और बेतरतीब खोदाई के कारण वाहनों के पहिये थम गए। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं जिससे यात्री धूल के बीच फंसे रहे। जाम में फंसने के कारण कई परीक्षार्थी समय पर परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने को लेकर तनाव में नजर आए। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य के समय यातायात प्रबंधन का कोई ठोस इंतजाम नहीं किया गया है। लोनिवि के ईई संजय कुमार पांडेय ने बताया कि कम ट्रैफिक होने पर ही कार्य करने के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें