फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: मरम्मत के बाद कठायतबाड़ा में बहाल हुई पेयजल आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
आपदा में क्षतिग्रस्त हुई थी जखेड़ा योजना की मुख्य लाइन, सोमवार से घरों में नहीं टपका पानी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बागेश्वर। नगर क्षेत्र के कठायतबाड़ा और ठाकुरद्वारा के कुछ हिस्सों में पिछले दो दिनों से जारी पेयजल संकट मंगलवार शाम को समाप्त हो गया है। आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त हुई जखेड़ा पेयजल योजना की पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य पूरा होने के बाद विभाग ने पानी की आपूर्ति सुचारू कर दी है।
बरसात के दौरान जखेड़ा पेयजल योजना आपदा के दौरान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। तब से विभाग अस्थाई व्यवस्था के जरिये क्षेत्र में पानी की आपूर्ति कर रहा था। इस समस्या के स्थाई समाधान के लिए जल संस्थान ने सोमवार से मरम्मत का कार्य शुरू किया था। मरम्मत कार्य के चलते सोमवार सुबह से ही कठायतबाड़ा और ठाकुरद्वारा के कुछ इलाकों में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप रही, जिससे स्थानीय निवासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। विभाग के तकनीकी दल ने मंगलवार दोपहर तक मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया। इसके बाद मुख्य लाइन से टैंक भरने की प्रक्रिया शुरू की गई। देर शाम तक अधिकांश क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति बहाल होने से लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


........कोट
जखेड़ा पेयजल योजना की क्षतिग्रस्त लाइन की मरम्मत के चलते सोमवार से आपूर्ति बाधित रही। मंगलवार दोपहर को मरम्मत कार्य पूरा कर लाइन में पानी छोड़ दिया गया है। मुख्य टैंक भरने के बाद देर शाम तक सभी क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह सुचारू कर दी जाएगी।

.........दीनदयाल, ईई जल संस्थान बागेश्वर


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें