फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 वर्षों से अज्ञात वास में सड़क निर्माण

विज्ञापन
बागेश्वर कलक्ट्रेट में हरकोट के ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। हरकोट और धुरकोट के ग्रामीणों ने सोमवार को कलक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शन कर 13 साल से लंबित सड़क का निर्माण न होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सड़क वन अधिनियम की आपत्ति के कारण भूमि हस्तांतरण का प्रस्ताव दो बार लौटाया जा चुका है। इसलिए इस सड़क का सर्वे रिखाड़ी होकर अनुसूचित जाति बहुल धुरकोट से ग्राम हरकोट तक किया जाए, तो कार्य प्रभावित नहीं होगा और सड़क निर्माण कार्य शीघ्र पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

वर्ष 2006-07 से स्वीकृत 21 किमी हरकोट रिखाड़ी मोटर मार्ग स्पेशल कंपोनेंट प्लान के तहत रिखाड़ी, धुरकोट, हरकोट तक प्रस्तावित थी। लोनिवि कपकोट ने ग्राम सूपी के तोक तलाई से वनपंचायत रिखाड़ी होकर सड़क का सर्वे किया था लेकिन वन अधिनियम के तहत दो बार निर्माण कार्य बाधित हो चुका है। 13 साल बीतने के बाद भी लंबित मामला सुलझ नहीं सका है। इसके तहत चीड़, बांज, बुरांश का घना जंगल है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि स्वीकृत सड़क रिखाड़ी होकर अनुसूचित जाति बहुल धुरकोट से ग्राम हरकोट तक बनेगी तो कार्य प्रभावित नहीं होगा। हरकोट, धुरकोट, अनुसूचित जाति, जनजाति बहुल है, इन तोकों की अनुमानित जनसंख्या 900 के करीब है। इन लोगों को पैदल चलना पड़ता है। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि धुरकोट और हरकोट के ग्रामीणों को गांव के आसपास से सर्वे कराने में कोई आपत्ति नहीं है। वर्तमान में सड़क पीएमजीएसवाई कपकोट के अधीन है। ग्रामीणों ने डीएम से सड़क का पुन: सर्वे कराकर निर्माण की स्वीकृति देने की मांग की। इस अवसर पर हरकोट के प्रधान गंगा हरकोटिया, पूर्व सरपंच हयात राम, लक्ष्मी हरकोटिया, सूप राम, हरी राम, बसंती देवी, पार्वती देवी, हेमा देवी, तिरपाल सिंह, भूपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें