फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण, डामरीकरण के लिए 1.59 करोड़ रुपये मंजूर

Sat, 02 Jul 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)।
विज्ञापन
ऐसी सड़कों पर चल रहे वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। शासन ने कपकोट विधानसभा क्षेत्र में एक नई सड़क के निर्माण समेत तीन अन्य सड़कों के डामरीकरण के लिए 10.59 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इन सड़कों के निर्माण, डामरीकरण होने पर कपकोट, बागेश्वर क्षेत्र को जोड़ने वाली सड़कों की दूरी 10 से 15 किमी तक कम हो जाएगी।
विज्ञापन


विधायक ललित फर्स्वाण ने बताया कि शासन ने कपकोट पिंडारी सड़क के झटक्वाली से  ग्वाड़ गांव तक चार कमी लंबी सड़क के निर्माण के लिए 284.50 करोड़ रुपये मंजूर कर दिए हैं। इस सड़क के निर्माण के लिए पिछले दिनों ग्रामीणों ने आंदोलन भी किया था। उन्होंने ग्रामीणों को सड़क के निर्माण के लिए बजट शीघ्र मंजूर करने का आश्वासन दिया था। सड़क निर्माण में अब कोई बाधा नहीं है।

लोनिवि बागेश्वर के ईई को सड़क का निर्माण शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए हैं। विधायक ने बताया कि शासन ने दोफाड़ पपों सड़क में पांच किमी तक डामरीकरण के लिए 257.98 लाख रुपये, कांडा रिखाड़ी सड़क में पांच किमी तक डामरीकरण के लिए 283 लाख रुपये जबकि विजयपुर खंतोली सड़क में पांच किमी तक  डामरीकरण के लिए 233.51 लाख रुपये मंजूर कर दिए हैं।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि इन सड़कों का डामरीकरण होने से कांडा कमस्यार, दुग नाकुरी क्षेत्र के गांवों की एक-दूसरे से दूरी 10 से 15 किमी तक की दूरी कम हो जाएगी। सड़कों के लिए धन मंजूर कराने में दिए सहयोग के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी समेत कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हरीश रावत, विधायक ललित फर्स्वाण का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें