फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: भूस्खलन से टूटी सड़क, गाड़ी चालकों की रोजी-रोटी पर संकट

Tue, 15 Jul 2025 12:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर के भैरूचौबट्टा में सड़क बंद होने से खड़े टैक्सी वाहन। संवाद
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले के चौंरा-भैरूचौबट्टा मोटर मार्ग पर भूस्खलन होने से सड़क का एक हिस्सा ढह गया है। इसके चलते बीते पांच दिनों से आठ टैक्सी वाहन भैरूचौबट्टा छोर में फंसे हुए हैं। वाहनों का आवागमन बंद होने से टैक्सी संचालकों के समक्ष रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है।
विज्ञापन

बीते 10 जुलाई की देर रात हुई बारिश से इस मोटर मार्ग के किमी दो में सड़क का 30 मीटर हिस्सा भूस्खलन से ढह गया। इसके चलते पांच दिन से यात्री लेकर गांव पहुंचे टैक्सी वाहन चालक वहीं फंस गए। सड़क बंद होने से टैक्सी वाहनों का संचालन नहीं हो पा रहा है।
कई टैक्सी संचालकों का कहना है कि वाहन नहीं चलने से उन्हें बैंक की किस्त देने में दिक्कत होगी। सड़क नहीं खुलने से क्षेत्र के लोगों और मरीजों को चार से पांच किमी की दूरी पैदल तय करनी पड़ रही हैं। उन्होंने सड़क शीघ्र खुलवाने और यातायात सुचारू कराने की मांग की है।
विज्ञापन




कोट
बैंक से ऋण लेकर वाहन लिया है। रोजाना भैरूचौबट्टा से बागेश्वर तक गाड़ी का संचालन कर घर खर्च चलाते हैं। सड़क बंद होने से वाहन फंस चुके हैं। लगातार पांच दिन से वाहन खड़े हैं। - संदीप नाथ, टैक्सी संचालक


- बरसात में कारोबार बहुत प्रभावित हुआ है। फिर भी किसी तरह यात्री ले जाकर रोजमर्रा की जरूरतें पूरी हो रही थीं लेकिन सड़क बंद होने से आवागमन ठप हो गया है, वाहन भी फंस गए हैं।

- प्रकाश धौनी, टैक्सी संचालक


- वाहन लिए हुए अभी एक साल भी नहीं हुआ है। गाड़ी से ही घर खर्च चलता है और बैंक की किस्त जमा होनी है। बीते पांच दिनों से वाहन खड़े हैं। घर खर्च चलाना भी मुश्किल हो गया है। - गणेश धौनी, टैक्सी संचालक


- भूस्खलन से सड़क का करीब 30 मीटर हिस्सा ढह गया है। कटिंग करने पर भूस्खलन अधिक हो रहा है। बीते चार दिनों से जेसीबी मशीन भेजकर सड़क को खोलने का प्रयास किया जा रहा है। - नरेश पाठक, प्रभारी ईई पीएमजीएसवाई
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें