फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर की 10 सड़कों में यातायात ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर जिले की 10 सड़कों पर यातायात यातायात शुरू नहीं हो पाया है। कमेड़ीदेवी-भैसूड़ी सड़क सात स्थानों पर टूटी है। इस सड़क के फिलहाल खुलने के आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं। सड़कें बंद होने से लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार बागेश्वर लोनिवि के अधीन जंतोली-सालकन्यारी और पोधीधार-जैरोली सड़क मलबा आने से बंद है। पीएमजीएसवाई कपकोट डिवीजन के अधीन कपकोट-लीली, बदियाकोट, कपकोट-कर्मी, हरसीला-नान कन्यालीकोट, शामा-नाकुरी और तोली मोटर मार्ग बंद है।
पीएमजीएसवाई बागेश्वर डिवीजन के अधीन कमेड़ीदेवी-बैसूड़ी सड़क किमी 7, 8, 9, 13, 14, 16 और 18 में बुरी तरह क्षतिग्रस्त है। सड़क पर कई जगह मलबा गिरा है। डंगोली-सैलानी सड़क पर भी यातायात बाधित है। सड़कों के बंद होने से लोग परेशान हैं। लोगों ने बंद सड़कों को खोलने के लिए जरूरी संसाधन बढ़ाने की मांग की है। कहा है कि संवेदनशील सड़कों पर हर समय जेसीबी तैनात करनी चाहिए।
विज्ञापन

कपकोट, गरुड़ में हुई बारिश
बागेश्वर। बृहस्पतिवार रात कपकोट और गरुड़ में बारिश हुई। कपकोट में 15 मिमी और गरुड़ में 2.50 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। इससे सरयू और गोमती का जलस्तर बढ़ गया है। शुक्रवार को बादलों की अठखेली के बीच धूप खिली थी। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 11 और 12 जून को भी पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना जताई है। कहीं-कहीं बिजली गिरने की आशंका भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें