फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क बंद होने से भारी दिक्कत में गोगिना, रातिरकेठी के लोग

विज्ञापन
कपकोट के शामा-लीती-गोगिना सड़क की सतगढ़ में ऐसी हो गई हालत। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। शामा-गोगिना सड़क लंबे समय से बंद है। इस कारण गोगिना, रातिरकेठी कस्बों में आवश्यक सामान, सब्जी की कमी हो गई है। लोग पैदल चलकर शामा से आवश्यक सामान की आपूर्ति कर रहे हैं। गनीमत है कि सितंबर तक का सरकारी राशन पहले ही गांवों में पहुंचा दिया गया था।
विज्ञापन

कई जगह हुए भूस्खलन से शामा-लीती-गोगिना सड़क आठ अगस्त को क्षतिग्रस्त हो गई थी। विनायक, सतगढ़, रातिरकेठी, काभड़ी में सड़क का नामोनिशान नहीं रह गया है। सतगढ़ में सड़क पर बड़े-बड़े चट्टान नजर आ रहे हैं। रातिरकेठी, गोगिना की दुकानों में आवश्यक सामान की किल्लत हो गई है। रातिरकेठी, गोगिना क्षेत्र के लोगों को आवश्यक सामान और सब्जी के लिए 30 किमी दूर शामा जाना पड़ रहा है। बीच-बीच में फंसे वाहनों से भी आवाजाही मुश्किल हो रही है। फिर भी लोगों को शामा जाने के लिए करीब 15 किमी पैदल चलना पड़ रहा है।
सड़क बंद होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोग घरों में कैद हो गए हैं। जरूरी सामान के लिए 30 किमी दूर शामा जाना पड़ रहा है। दुकानों में सामान की कमी हो गई है। घरों में मौजूद सब्जी से काम चलाना पड़ रहा है। सड़क खोलने के लिए और संसाधन लगाने की जरूरत है।
विज्ञापन

- शीतल रौतेला, ग्राम प्रधान गोगिना।
नौकोड़ी में भूकटाव से कई मकानों को खतरा
कपकोट। ग्राम पंचायत नौकोड़ी 16 अगस्त की भारी बारिश से कई जगहों पर भूकटाव हो गया है। कई घरों में दरार पड़ गई है। सिलिंगखेत में नदी किनारे, देवी बगड़ पुलिया के पास, हरसिंगियाबगड़ में नदी के किनारे, पनियानाबगड़ में घरों के पास, तंगरौड़ा और पैडना में भूकटाव हो गया है। कई लोगों के मकान और जमीन खतरे की जद में आ गई है। लोगों ने डीएम को भेजे पत्र में नुकसान का मुआयना करने के साथ ही सुरक्षा के के उपाय करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

बागेश्वर में यह सड़कें हैं बंद
शामा-लीती-गोगिना, बघर, शामा-लीती, कपकोट-पोलिंग, सानिगाड़-बास्ती, धपोली-जेठाई, खातीगांव, तिलसारी-सिमतोली, रोलियाना-लोहागढ़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें