बागेश्वर। बाजार क्षेत्र में दुकान खोलने पर कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति की पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। महिला के पति की रैपिड एंटीजन टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे जिले के कोविड-19 अस्पताल में भर्ती किया गया है। पति की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद भी पत्नी दुकान खोलकर बैठी थी। पुलिस का आरोप है कि इससे जनमानस में संक्रमण फैलने की आशंका थी। पुलिस ने महिला के खिलाफ आईपीसी की धारा 269 और 51 (ब) आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।