फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर 17 सड़कें बंद होने से आवाजाही बाधित

विज्ञापन
बागेश्वर में शामा-लीती सड़क से मलबा हटाती जेसीबी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में बारिश के कारण 17 सड़कें बंद होने से यातायात बाधित हो गया है। सड़कों पर मलबा और बोल्डर गिरने से लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बागेश्वर में 35 मिमी, गरुड़ में 10 मिमी और कपकोट में पांच मिमी बारिश रिकार्ड की गई।
विज्ञापन

आपदा विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को शामा-लीती-गोगिना सड़क किमी छह और सात पर बंद है। शामा-नाकुरी सड़क किमी 12 पर, बघर सड़क किमी चार और सात पर, धरमघर-माजखेत सड़क किमी छह पर, तोली सड़क किमी चार पर, लीली सड़क किमी तीन, चार, छह और सात पर, बदियाकोट सड़क किमी 10, 15 पर, बालीघाट-धरमघर सड़क किमी 38 पर, भयूं-गुलेर सड़क किमी एक, तीन, चार पर, भयूं-गडेरा सड़क किमी एक, दो, 13 और 14 पर, शामा-लीती सड़क किमी छह पर, कपकोट-शामा सड़क किमी 52 पर बंद है। धपोली-जेठाई सड़क किमी एक पर, बागेश्वर-तिलसारी-सिमतोली सड़क किमी चार और पांच पर, चेटाबगड़ सड़क सड़क किमी सात पर, कांडा-सानिउडियार सड़क किमी 26 पर, थुणाई-मिहिनिया सड़क किमी एक पर बंद है। सड़क बंद होने से लोगों को आवाजाही में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। यातायात बाधित होने से लोगों के जरूरी कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। आपदा विभाग का कहना है कि संबंधित विभागों की ओर से सड़क खोलने के लिए जेसीबी भेजी गई हैं। जल्द सड़कों को आवाजाही के लिए सुचारु कर दिया जाएगा। सरयू का जलस्तर 866.40 मीटर और गोमती का जलस्तर 862.20 मीटर रहा।
झिनिया गधेरे में बहने से गाय की मौत, कपकोट में भूस्खलन से भारी नुकसान
कपकोट। आपदा विभाग के मुताबिक भारी बारिश से फरसाली वल्ली के झिनिया गधेरे में हरीश फकीर राम के गाय बह गई। इससे गाय की मौत हो गई। प्रभावित परिवार को राहत राशि देने की कार्यवाही की जा रही है। वही, बुधवार शाम कपकोट नगर पंचायत क्षेत्र में भारी बारिश ने जबरदस्त तबाही मचा दी। कई जगहों पर भूस्खलन हुआ और घरों की सुरक्षा दीवार टूट गई। इससे कई घर खतरे की जद में आ गए हैं। घरों में बारिश और नालों का पानी घुसने से भी लोगों के जरूरी सामान को नुकसान पहुंचा है। बृहस्पतिवार को राजस्व निरीक्षक ने नगर पंचायत के सभासदों के साथ क्षेत्र का निरीक्षण किया। इसके बाद एसडीएम प्रमोद कुमार को स्थिति के बारे में बताया। एसडीएम ने आपदा प्रभावित परिवारों को बरसाती दिलाई। उन्होंने प्रभावितों को मदद का आश्वासन दिया और खतरे की जद में रह रहे परिवारों को भारी बारिश होने की स्थिति में सावधान और सतर्क रहने के लिये कहा है।
विज्ञापन

धरखोला में बिजली का पोल क्षतिग्रस्त होने से 40 परिवारों की बिजली गुल
कपकोट। बारिश की वजह से धरखोला में बिजली का पोल क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे 40 परिवारों की बिजली गुल हो गई है। लोगों का कहना है कि पोल हवा में लटक गया है, जिसके गिरने का खतरा है। तारों काफी नीचे झूल गए हैं। इनसे लोगों को करंट लगने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने ऊर्जा निगम से पोल की मरम्मत कर बिजली सुचारु करने की मांग की है। वहीं, ग्राम पंचायत कपकोट और नगर पंचायत कपकोट को जोड़ने वाला पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे लोगों की आवाजाही बाधित हो गई है। मुख्य पैदल मार्ग होने के कारण लोगों को कपकोट बाजार तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि क्षतिग्रस्त रास्ते से आवाजाही करने में चोटिल होने का खतरा है। उन्होंने शासन-प्रशासन से रास्ते की मरम्मत करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें