कत्यूर घाटी में बारिश से धान की फसल को पहुंची क्षति
- फोटो : अमर उजाला
तहसील क्षेत्र में बृहस्पतिवार के अपराह्न हुई झमाझम बारिश से खेतों में खड़ी धान की फसल को भारी क्षति पहुंची है। काश्तकारों ने जिला प्रशासन से क्षति का आंकलन कर प्रभावित काश्तकारों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
बारिश से धान के खेत पानी से लबालब भर गए। गढ़सेर, पचना, भगरतोला, देवनाई, रिठाड़, टीट बाजार, बैजनाथ, तैलीहाट, भकुनखोला, मन्यूड़ा, गागरीगोल, पुरुड़ा, चनोली, कज्यूली नरग्वाड़ी, मटे तिलसारी, मेलाडुंगरी आदि गांवों में खेतों में खड़ी धान की फसल को क्षति पहुंची है। काश्तकारों ने जिला प्रशासन से क्षति का आंकलन कर काश्तकारों को शीघ्र उचित मुआवजा देने की मांग की है।