results of panchayat election will come today
बागेश्वर। जिलेे के तीनों ब्लॉकों में सोमवार सुबह आठ बजे से पंचायत चुनाव की मतगणना शुरू होगी। यह देर रात तक चलेगी। इसलिए इसकी तैयारी पूरी हो गई है। बागेश्वर ब्लॉक में 24, कपकोट, गरुड़ ब्लॉक में 10, 10 टेबल लगाई गईं हैं।
विकासखंड बागेश्वर में कुल 182 ग्राम पंचायतें है, जिसमें 28 ग्रामप्रधान निर्विरोध चुने गये हैं। चार ग्राम पंचायतों के पद खाली हैं। 150 ग्राम पंचायतों के लिए 452 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। ग्राम पंचायतों में सदस्यों के 1280 पद हैं, जिनमें से 408 ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं। सिर्फ तीन पदों पर छह प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। अन्य पद खाली हैं।
क्षेत्र पंचायत सदस्य के कुल 40 पदों में से दो बीडीसी सदस्य निर्विरोध चुने गये हैं। 38 पदों पर 133 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। जिला पंचायत सदस्य के सात पदों पर 41 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। बागेश्वर ब्लॉक में कुल 970 कार्मिकों ने मतदान करवाया था जबकि समाप्ति तक निरंतर होने वाली मतगणना के दौरान कर्मचारी बदलते रहेंगे।