फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रांड एंबेसडर सम्मानित

Sat, 07 Apr 2018 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
विज्ञापन
पालिका में सम्मानित करती अध्यक्ष ईओ।  - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

नगर को स्वच्छ बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले ब्रांड एंबेसडरों को नगरपालिका ने सम्मानित किया। स्वच्छ भारत के तहत हुई प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी पुरस्कार दिया गया। 

विज्ञापन


पालिका में आयोजित सम्मान समारोह में अध्यक्ष गीता रावल और ईओ राजवीर जायसी ने कहा कि ई-बर्ड संस्था के सहयोग से चलाए गए स्वच्छ बागेश्वर कार्यक्रम का व्यापक असर हुआ। नुक्कड़ नाटक, गांधीगिरी, चौपाल के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के संदेश दिए गए। संस्था अध्यक्ष मोहनी पांडे ने स्वच्छता की हर मुहिम में संस्था की भागीदारी जारी रखने की बात कही।

नगर को स्वच्छता पुरस्कार दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाली संस्था ई-बर्ड, ब्रांड एंबेसडर गोकुल चंद्र पांडे, वृक्ष प्रेमी किशन सिंह मलड़ा, पतंजलि योग समिति के गणेश दत्त कांडपाल और समाज सेवी भूपेंद्र जोशी को सम्मानित किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में संस्था द्वारा कराई गई पोस्टर प्रतियोगिता में अव्वल रहे राजेश्वरी कार्की, हरि मोहन कंसेरी, गीत में डॉ. राजीव जोशी, मिलिंद बिष्ट, निबंध में डॉ. केएन कांडपाल, कैलाश प्रकाश चंदोला, भैरव दत्त पांडे, रमेश प्रकाश पर्वतीय और लघु फिल्म में राजेंद्र प्रसाद कांडपाल को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। संचालन आलोक पांडे ने किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें