वार्षिकोत्सव में कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे।
- फोटो : amar ujala
कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल बागेश्वर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। समारोह में टॉपर रहे बच्चों के साथ ही राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित खेलों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं पुरस्कृत किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा ने दीप प्रज्वलित कर किया।
विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत, वंदना सहित तमाम गीत व नृत्य के मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य आशा तिवारी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय की आख्या प्रस्तुत की। वहां विद्यालय के अध्यक्ष मोहन चंद्र पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, नरेंद्र खेतवाल, नगर पालिका अध्यक्ष गीता रावल, ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया, कांग्रेस जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक, डॉ. बीएस बिष्ट, नारायणी पांडेय, गंगा पांडेय, डीईओ आकाश सारस्वत आदि थे।