गरुड़ के तहसील सभागार में आयोजित तहसील दिवस में लोगों की समस्या सुनती एसडीएम। संवाद
गरुड़ (बागेश्वर)। एसडीएम प्रियंका रानी की अध्यक्षता में हुए तहसील दिवस में आठ शिकायतें दर्ज हुईं। उन्होंने संबधित अधिकारियों से समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारित करने के निर्देश दिए।
मंगलवार को तहसील सभागार में आयोजित तहसील दिवस में विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्रामीणों ने एसडीएम रानी को अपने क्षेत्र की समस्याओं के बारे में अवगत कराया गया। एसडीएम ने संबधित विभागों को समस्याओं का समाधान कर आगामी तहसील दिवस में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोनिवि के अधिकारियों को मानसून काल की तैयारियां दुरस्त करने के लिए नालियों और कलवर्ट की सफाई कराने के निर्देश दिए। संवाद