फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: डिपो कर्मचारी स्टेशन पर सवारियां ढू़ंढ कर बढ़ाएंगे निगम की आय

Tue, 03 Jun 2025 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले के रोडवेज डिपो से संचालित सेवाओं के लिए अब डिपो में तैनात कर्मचारी भी यात्रियों की खोजबीन करेंगे। मुख्यालय के निर्देश के बाद अब डिपो में तैनात कर्मचारी बस स्टेशन पहुंचकर यात्रियों को बसों में बैठाने का कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

लंबे समय से चालक-परिचालकों के भरोसे संचालित हो रही रोडवेज डिपो की सेवाओं के लिए यात्रियों की खोजबीन करने में अब डिपो के कर्मचारियों की भी मदद मिलेगी। वर्तमान में जिले से दिल्ली के लिए तीन और बरेली के लिए एक सेवा का संचालन होता है। जिले में टैक्सी वाहनों के प्रचलन के चलते लोग टैक्सी संचालक यात्रियों को अपने-अपने वाहनों में बिठाते हैं। रोडवेज के चालक-परिचालकों को यात्रियों की खोजबीन करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। कई बार कोशिशों के बाद भी यात्री हाथ नहीं आते हैं। अब मुख्यालय से जारी निर्देश के अनुसार डिपो के कर्मचारी प्रतिदिन बस स्टेशन पहुंचकर यात्रियों की खोजबीन करेंगे। यात्रियों की संख्या बढ़ने से परिवहन निगम की आय बढ़ने की संभावना है।

कोट
मुख्यालय से रोडवेज की बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए डिपो में तैनात कर्मचारियों को जिम्मेदारी देने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। डिपो में तैनात लिपिक और स्टेशन प्रभारी काे रोजाना बस स्टेशन पहुंचकर यात्रियों को बसों में बैठाने की जिम्मेदारी दी गई है। - नरेंद्र गौतम, एआरएम रोडवेज डिपो बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें