फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण की सुरक्षा को सरपंच चलाएंगे संकल्प अभियान

Sun, 11 Dec 2016 10:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
बैठक करते सरपंच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 सरपंच संगठन की बैठक में विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। इसके साथ ही वनों व पर्यावरण की सुरक्षा के लिए संकल्प अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। जिला मुख्यालय में अध्यक्ष पूरन सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि वन और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। वनीकरण  के नाम पर लूट हो रही है।
विज्ञापन


कहा कि केंद्र व राज्य सरकारें पर्यावरण व वन विकास के नाम पर जनता को गुमराह कर रही हैं। अब सरपंच संगठन वन व पर्यावरण की सुरक्षा के लिए घर-घर जाकर एक संकल्प अभियान शुरू करेगा। इस मौके पर सरपंचों ने वनों को आग से बचाने, वनीकरण के कार्यों में पारदर्शिता लाने, खुर्द बुर्द वन पंचायतों के पुनर्निर्माण करने की मांग पुरजोर तरीके से उठाई गई।

सरपंचों ने कहा कि हर साल वनों में आग लगने से करोड़ों की वन्य संपदा नष्ट हो जाती है। लेकिन आज तक वनों की सुरक्षा के लिए ठोस नीतियां नहीं बनाई गई हैं। बैठक में खरेही अध्यक्ष हरीश जोशी, भुवन कर्नाटक, रमेश चंद्र तिवारी, रमेश जोशी, गिरीश उप्रेती, बचे सिंह मनराल, भगवान सिंह माजिला, पूरन चंद्र जोशी, बचे सिंह भंडारी, अमर सिंह कनवाल आदि सरपंच मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें