फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पय्यां के गधेरे पर पुल बनाने की मांग

Mon, 06 Jul 2015 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ ब्लाक में पय्यां और हरिनगरी गांव के बीच स्थित गधेरे पर पुल न बनने के कारण बारिश के मौसम में जोखिम बना रहता है।
विज्ञापन


पय्यां निवासी जगदीश कुमार ने बताया कि आम तौर पर यह गधेरा सूखा रहता है, लेकिन बारिश होने पर इसमें उफान आ जाता है।

2006 की बरसात में रतन राम का 16 साल का पुत्र इसमें बह गया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। इसके तुरंत बाद ग्रामीणों ने पुल बनाने की मांग की। तत्कालीन विधायक रामप्रसाद टम्टा ने पुल बनाने का आश्वासन दिया।

 इसके बाद 2014 की बारिश में हरीश चंद्र जोशी इस गधेरे में बह गए थे, वह किसी तरह बच गए। उनका पूरा सामान बह गया। उन्होंने बताया कि इस मार्ग से जीआईसी अमस्यारी के बच्चे जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिनभर ग्रामीणों, मवेेशियों का आना जाना लगा रहता है। बारिश के दौरान खतरा बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि बार बार मांग करने के बाद भी यहां पुलिया नहीं बनाई गई है।  अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों को  लोगों की इस गंभीर समस्या से कोई सरोकार नहीं रह गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें