फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी और सड़क के लिए बचीगांव वासी मुखर

विज्ञापन
बागेश्वर के कपकोट में नगर पंचायत की बैठक में उपस्थित ईओ और अन्य। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। हड़बाड़ ग्राम पंचायत के तोक बचीगांव में पेयजल और यातायात की दिक्कत है। वर्षों से ग्रामीण सड़क और पानी की मांग कर रहे हैं। कोई सुनवाई नहीं होने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन किया और जल्द समस्याओं का निदान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बचीगांव के लिए वर्ष 1975-76 में जल संस्थान पेयजल योजना का निर्माण किया गया था। वर्तमान में जल संस्थान स्टैंडपोस्ट व कनेक्शन बांट तो रही है लेकिन योजना से पर्याप्त पानी नहीं आता। इस कारण ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में बताया कि गांव में अनुसूचित जाति और सामान्य वर्ग के करीब 80 परिवार रहते करते हैं। आज तक गांव सड़क सुविधा से नहीं जुड़ पाया है।
लोगों को हड़बाड़ से पांच किमी की दूरी पैदल तय करनी पड़ती है। बच्चों को स्कूल जाने, मरीजों को अस्पताल लाने और बुजुर्गों को हड़बाड़ तक आने-जाने में काफी परेशानी होती है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इन प्रमुख समस्याओं का संज्ञान लेकर जल्द निदान करवाने की मांग की। इस मौके पर ग्राम प्रधान सुनीता देवी, शंकर लाल, जगदीश चंद्र, हीरा राम, मोहन राम, राम प्रसाद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें