फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्विज में अनिल तो स्लोगन लेखन में राकेश ने बाजी मारी

विज्ञापन
बागेश्वर के राइंका में कुष्ठ उन्मूलन क्विज प्रतियोगिता के विजेता बच्चे पुरस्कार के साथ। संवाद न - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर/कपकोट। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन पखवाड़े के तहत विक्टर मोहन जोशी स्मारक राजकीय इंटर कॉलेज में मंगलवार को क्विज और स्लोगन लेखन प्रतियोगिता हुई। क्विज में अनिल सिंह दानू और स्लोगन लेखन में राकेश सिंह ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रवक्ता गोविंद प्रकाश ने किया। उन्होंने छात्रों को कुष्ठ रोग के लक्षण और इलाज की जानकारी दी। छात्रों से बीमारी को लेकर लोगों को जागरूक करने और प्रारंभिक लक्षण दिखने पर डॉक्टर की सलाह लेने के लिए प्रेरित करने के लिए कहा। क्विज में तनिश टम्टा दूसरे और दिनेश पांडे तीसरे स्थान पर रहे। स्लोगन लेखन में विशाल गढ़िया ने दूसरा और किशोर कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। संचालन प्रभारी प्रधानाचार्य दीप चंद्र जोशी ने किया। इस मौके पर मयंक जोशी, संजय टम्टा, सुरेश राम, राजेश आगरी, हेमलता लोहनी, ममता नेगी आदि थे।
उधर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट में हुई क्विज प्रतियोगिता के परिणाम मंगलवार को घोषित किए गए। प्रतियोगिता में विवेकानंद विद्या मंदिर हिचौड़ी की रजनी ने पहला स्थान हासिल किया। चंद्रप्रकाश दूसरे और गरिमा मेहता तीसरे स्थान पर रहीं। विजेताओं को अस्पताल के चिकित्साधिकारी जितेश कुमार और प्रधानाचार्य भाष्करानंद तिवारी ने पुरस्कार दिए। इस मौके पर प्रबंधक मनोज कुमार, नीरज उपाध्याय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें