फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: पुरानी पेंशन पर अड़े कर्मचारी, दिल्ली में होगी महारैली

Mon, 11 Sep 2023 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। पुरानी पेंशन बहाली की मांग फिर जोर पकड़ रही है। आगामी एक अक्तूबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन की ओर से महारैली होगी। इसमें शामिल होने के लिए जिले के कर्मचारियों ने ऑनलाइन बैठक की और दिल्ली जाने वालों की सूची तैयार करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह पालनी की अध्यक्षता में ऑनलाइन बैठक हुई। इसमें दिल्ली में होने वाली महारैली के लिए समन्वय समिति का गठन करने, प्रत्येक ब्लॉक से कर्मचारियों को रैली में प्रतिभाग कराने के लिए नई पेंशन स्कीम के कर्मचारियों की सूची तैयार करने आदि पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष ने विधानसभा उपचुनाव में वोट फॉर ओपीएस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी का आभार जताया। बैठक में महामंत्री कमलेश पांडेय, डाॅ. हरेंद्र सिंह रावत, प्रकाश टाकुली, नवीन मिश्रा, गोपाल पंत, लक्ष्मण कोरंगा, भारतेंदु पंत, गोपाल मेहता, दीपा भैसोड़ा, मीतू पंत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें