फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: कैंची और क्वारब के जाम से मिली राहत, निर्धारित समय पर जिला मुख्यालय पहुंची बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। पिछले कुछ दिनों से कैंची धाम और क्वारब के पास लग रहे भारी जाम से जूझ रहे यात्रियों और वाहन स्वामियों के लिए मंगलवार का दिन राहत भरा रहा। हाईवे पर यातायात सुचारू होने के कारण केमू की बसें बिना किसी बाधा के अपने निर्धारित समय पर जिला मुख्यालय पहुंच गईं। इससे यात्रियों को लंबे इंतजार और सफर की थकान से बड़ी निजात मिली है।
विज्ञापन

पर्यटन सीजन और मानसूनी दिक्कतों के चलते अल्मोड़ा-हल्द्वानी मार्ग पर कैंची व क्वारब के पास लगातार लग रहे जाम के कारण केमू की बसें कई-कई घंटे लेट चल रही थीं। कई बार बसें देर रात जिला मुख्यालय पहुंच पा रही थीं जिससे यात्रियों को गंतव्य तक जाने में भारी फजीहत का सामना करना पड़ रहा था। मंगलवार को मार्ग पूरी तरह अनुकूल रहने से बसों का संचालन सुचारू रहा। हल्द्वानी से मुख्यालय आने वाले वाहन अपने निर्धारित समय पर पहुंचे।

........कोट
पिछले कुछ दिनों से कैंची और क्वारब के पास अत्यधिक जाम होने के कारण बसों के संचालन का समय पूरी तरह प्रभावित हो रहा था और बसें काफी देरी से स्टेशन पहुंच रही थीं। मंगलवार को दोनों जगहों पर जाम से राहत मिलने के बाद केमू की सभी बसें अपने तय समय पर जिला मुख्यालय पहुंचीं। -देवेंद्र रावत, इंचार्ज, केमू बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें