फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: पर्यावरण मित्रों ने एक पाली का किया कार्य बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के चरणबद्ध आंदोलन जारी है। इसके तहत पर्यावरण मित्रों ने शाम की पाली का कार्य बहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन किया। सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए अपनी लंबित मांगों के लिए नारेबाजी की।
विज्ञापन

मंगलवार को नगरपालिका परिसर में प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने ठेका प्रथा बंद करने की मांग के लिए धरना प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार केवल आश्वासन दे रही है, उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। कर्मचारियाें ने कहा कि जल्द ठेका प्रथा समाप्त कर कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। कहा कि मांग पूरी होने तक प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष चंदनलाल, शाखाध्यक्ष मदनलाल, महामंत्री तेजपाल, रामगोपाल, राकेश कुमार, नन्हे लाल, रोहित, मोहन, अभिषेक, ललिता देवी, गीता देवी, मीना देवी, रेखा देवी, दीपमाला आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें