फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत : बागेश्वर में गिर रहा कोरोना का ग्राफ

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर जिले में पिछले कुछ दिन से कोरोना संक्रमण के मामले लगातार कम आ रहे हैं। मई की शुरूआत से एकाएक संक्रमण के मामले बढ़ने लगे। रोजाना डेढ़ से दो सौ लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो रही थी। पिछले माह 23 तारीख के बाद से इनमें कमी आई है। साथ ही स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या में भी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

मई में कोरोना संक्रमण के मामलों ने पिछले सारे रिकार्ड तोड़ दिए थे। हर दिन डेढ़ से दो सौ लोग संक्रमित मिल रहे थे। कई दिन तो संक्रमितों का आंकड़ा दो सौ के पार भी गया। इस अवधि में मौतों का आंकड़ा भी बढ़ा। अप्रैल तक जिले में कोरोना से केवल 17 लोगों की मौत हुई थी। मई की शुरूआत से अब तक जिले में 32 लोगों की मौत हो चुकी है। 23 मई के बाद संक्रमितों की संख्या में गिरावट देखी गई। संक्रमण की रफ्तार कम होने के पीछे कहीं न कहीं सरकारी अमले की कवायद और लोगों की सजगता कारण रहा है।
तारीख - संक्रमित मिले
23 मई - 74
24 मई - 72
25 मई - 76
26 मई - 80
27 मई - 68
28 मई - 89
29 मई - 78
30 मई - 45
31 मई - 45
01 जून - 32
02 जून - 12
03 जून - 16
रैपिड एंटीजन टेस्ट हो रहे अधिक
बागेश्वर। सैंपलिंग भी पहले की अपेक्षा कम हो रही है। सैंपलिंग कम होने के पीछे एंटी रैपिड टेस्ट भी एक कारण है। पिछले कुछ जिनों से आरटी-पीसीआर जांच के लिए सौ से दो सौ सैंपल ही जिले से भेजे जा रहे हैं। सीएमओ डॉ. बीडी जोशी ने बताया कि जिले में रैपिड एंटीजन टेस्ट अधिक किए जा रहे हैं। रैपिड एंटीजन टेस्ट में संक्रमण पाए जाने पर आरटी-पीसीआर जांच के लिए सैंपल भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें