फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिला समुद्र का विमोचन मसूरी में

Tue, 27 Oct 2015 11:04 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक सरोकारों पर आधारित मासिक पत्रिका शिला समुद्र का विमोचन 25 अक्तूबर को मसूूरी के माल रोड स्थित गढ़वाल टैरेस में राइटर्स माउंटेन फेस्टिवल के दौरान किया गया।
विज्ञापन


इस फेस्टिवल में मुख्य रुप से नंदा राज जात का प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर पत्रिका शिला समुद्र का विमोचन राइटर्स माउंटेन के संयोजक स्टीफन ऑल्टर, डॉ. डीआर पुरोहित, दर्जा राज्यमंत्री जोत सिंह गुनसोला, नगर पालिका अध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, सभासद वीरेंद्र कैंत्यूरा, कुंवर सिंह चौहान, एंड्रयूड ऑल्टर, डीआर पुरोहित, विलियम शेक्स, सुरेंद्र पुंडीर सहित पत्रिका के सदस्य नंदा राजजात समिति के महामंत्री भुवन नौटियाल उपस्थित थे।

शिला समुद्र के संपादक और प्रकाशक इलाहाबाद निवासी राहुल सिंह हैं। राहुल सिंह ने बताया कि पत्रिका में हिमालय से लेकर इलाहाबाद, बनारस और अन्य धार्मिक स्थलों तक पवित्र नदियों के साथ विकसित हुई सभ्यता, धार्मिक प्रसंगों और मान्यताओं पर प्रकाश डालने  के प्रयास किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पत्रिका के माध्यम से सरयू, गोमती, गंगा, यमुना सहित सभी नदियों की स्वच्छता और सुरक्षा को लेकर भी माहौल तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें