फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-धरमघर वाया रीमा बस एक पखवाड़े से बंद

Tue, 07 Feb 2017 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
बस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
 राज्य सड़क परिवहन निगम की दिल्ली-धरमघर वाया रीमा बस सेवा पिछले 15 दिनों से बंद पड़ी है। बस के नहीं आने के कारण दिल्ली जाने वालों को कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। क्षेत्र के लोगों ने राज्य सड़क परिवहन निगम से बस सेवा शीघ्र संचालित करने को कहा है। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रोडवेज की दिल्ली-धरमघर वाया रीमा बस गत एक पखवाड़े से भी अधिक समय से यहां नहीं आ पा रही है। इस बस सेवा से 50 गांव जुुड़े हैं। दिल्ली जाने वालों को टैक्सियों की महंगी यात्रा कर 30 से 90 किमी दूर जिला मुख्यालय जाना पड़ रहा है। इसमें उनका काफी पैसा बर्बाद हो रहा है। कई बार बस पहले ही निकल जाने के कारण उनकी समस्या दोगुनी हो जाती है। क्षेत्र के लोगों से राज्य सड़क परिवहन निगम से बस सेवा शीघ्र चालू करने को कहा है। बस शीघ्र नहीं आने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। उधर, परिवहन निगम के एआरएम विजय तिवारी ने बताया कि इन दिनों उप्र चुनाव ड्यूटी के लिए राजस्थान से फोर्स लाने के बस गई हैं। शीघ्र ही बस सेवा चालू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें