फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रीमा पुलिस ने तीन पेटी शराब के साथ दो लोग दबोचे

विज्ञापन
बागेश्वर के रीमा में शराब के साथ आरोपी। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। रीमा पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान शराब तस्करी कर रहे दो लोगों को तीन पेटी शराब के साथ धर दबोचा। दोनों को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को रीमा चौकी की पुलिस टीम ने किड़ई बैंड के पास चेकिंग के दौरान रात 10.50 बजे तिलक गोस्वामी निवासी स्यूनी थाना कपकोट और आनंद सिंह निवासी ग्राम बाफिला गांव थाना कपकोट को तीन पेटी शराब के साथ गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक राजीव उप्रेती, कांस्टेबल मनोहर सिंह, कांस्टेबल हेमचंद पाठक, कांस्टेबल मनोज कुमार शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें