फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालीघाट रीमा सड़क की हालत खराब

Wed, 24 Feb 2016 01:18 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/ दुग नाकुरी (बागेश्वर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
लोनिवि की उदासीनता के चलते बालीघाट-रीमा-धरमघर सड़क गैरलेख गांव में खस्ता हो गई है। कीचड़ में सनी सड़क से वाहनों को आने-जाने में कई परेशानियां हो रही हैं। वाहनों के फंसने के कारण कई बार जाम भी लग जा रहा है।
विज्ञापन


सड़क की दशा बहुत बुरी होने से लोगों को खेतों से होकर जाना पड़ रहा है। इससे खेतों में बोए गेहूं और मसूर की फसल भी बर्बाद हो रही है। क्षेत्र के लोगों ने लोनिवि से सड़क की हालत तुरंत ठीक करने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है।

ग्रामीणों ने बताया कि बालीघाट रीमा धरमघर सड़क की हालत गैरलेख गांव के समीप बदतर हो गई है। सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे होने के साथ ही वह कीचड़ में तब्दील हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खस्ताहाल सड़क से आने जाने वाले वाहनों को कई परेशानियां झेलनी पड़ रही है। अब तक कई खड़िया से भरे ट्रक कीचड़ में फंस चुके हैं।

 सड़क की हालत खस्ता होने के कारण राहगीरों को भी भारी मुसीबत झेलनी पड़ रही है। इस कारण काश्तकारों को काफी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

लोगों ने लोनिवि से सड़क की हालत शीघ्र सुधारने की मांग की मांग की है। मांग पूरी न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेेतावनी दी है।

 चेतावनी देने वालों में कुंदन रैखोला, पुष्कर रैखोला, धन सिंह बाफिला, रमेश सिंह, गुलाब सिंह रैखोला और महेश सिंह आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें