फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराए का मकान लेकर कौसानी में ठहरने की इच्छा जताई थी रीमा लागू ने

Thu, 18 May 2017 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
रीमा लागू की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बॉलीवुड की मशहूर फिल्म अभिनेत्री रीमा लागू के निधन की खबर से कौसानी के लोग चकित हैं। चार दिन पहले ही कौसानी पहुंचकर उन्होंने यहां की खूबसूरती की तारीफ की थी। इस दौरान उन्होंने लोगों से दुबारा किराए का मकान लेकर कुछ दिन ठहरने की इच्छा जताई थी। 
विज्ञापन


12 मई को बॉलीवुड की अभिनेत्री रीमा लागू पहली बार कौसानी के भ्रमण पर आई थीं। 13 मई को उन्होंने कौसानी बाजार की दुकानों से न केवल खरीददारी की थी बल्कि कौसानी की खूबसूरती की भी काफी प्रशंसा की थी। उन्होंने कौसानी शॉल फैक्ट्री, अनासक्ति आश्रम सहित तमाम पर्यटक स्थलों का भ्रमण भी किया था। कौसानी शाल फैक्ट्री के मालिक मदन कांडपाल ने बताया कि रीमा लागू से उनकी लंबी बातचीत हुई थी। उन्होंने दुबारा कौसानी आकर कुछ दिन ठहरने की बात कही थी।

अचानक उनकी मृत्यु का समाचार सुनकर उन्हें काफी दुख हुआ है। सेल्समैन रवीन्द्र बिष्ट ने बताया कि रीमा लागू ने उनसे शॉल बनाने की विधि पूछी थी और दुकान से कई ऊनी कपड़े खरीदे थे। फिल्म और टीवी के पर्दे की इस मशहूर अभिनेत्री को सामने देखकर कई लोगों ने उनके साथ फोटो भी खिंचाई थी। लेकिन बृहस्पतिवार को जब लोगों ने उनके निधन का समाचार सुना तो एकाएक उन्हें विश्वास नहीं हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें