फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तकोष में खून की जरूरत पड़ी तो काम आया रेडक्रास

विज्ञापन
बागेश्वर के ब्लड बैंक में रक्तदान करते किरन साह और मोहिउद्दीन अहमद। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर जिला अस्पताल के रक्तकोष में ए पॉजिटिव और ओ पॉजिटिव रक्त की कमी की जानकारी मिलने पर जिला रेडक्रास सोसायटी की पहल से दो लोगों ने रक्तदान किया। सोसायटी ने सदस्यों ने रक्तकोष में रक्त की कमी देखते हुए लोगों से से रक्तदान करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को बागेश्वर के रक्तकोष में खून की कमी की जानकारी मिलने पर जिला रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन अशोक लोहनी और सोसायटी के जिला सचिव आलोक पांडेय ने सोशल मीडिया में रक्तकोष में खून की कमी की पोस्ट डालते हुए लोगों से रक्तदान करने की अपील की। सोसायटी की पहल पर सोसायटी के सदस्य मोहिउद्दीन अहमद तेवाड़ी और किरन साह ने रक्तकोष पहुंच कर रक्तदान किया। सोसायटी के सचिव आलोक पांडेय ने लोगों से रक्तदान के लिए आगे आने की अपील करते हुए कहा है कि सोसायटी रक्तकोष में खून की कमी दूर करने के लिए हमेशा प्रयासरत रहेगी। रक्तकोष की पैथोलॉजिस्ट डॉ. सावित्री, तकनीकी सहायक पुष्पा बिष्ट ने सोसायटी और रक्तदाताओं के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि इससे जरूरतमंदों की जान बचाने में मदद मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें