राशन और पेयजल की समस्या को लेकर घिरौली जोशीगांव की महिलाओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम को ज्ञापन सौंपा। महिलाओं का कहना था कि राशन कार्ड होने के बावजूद उन्हें राशन नहीं मिल रहा है, जबकि गांव में रहने वाले 40 परिवार पेयजल संकट से भी जूझ रहे हैं।
महिलाओं ने कहा कि उन्हें खुले बाजार से महंगे दामों में राशन खरीदना पड़ रहा है। महिलाओं ने एडीएम को गांव में छाए पेयजल संकट से भी अवगत कराया। महिलाओं का कहना था कि पानी नहीं आने से उनका अधिकांश समय दूरस्थ में स्थित जल स्रोतों से पेयजल जुटाने में ही बीत जाता है। मवेशियों और अन्य कार्यों के लिए पानी की आपूर्ति में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
एडीएम एसएस जंगपांगी ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। ज्ञापन सौंपने वालों में इंद्रा देवी, नीमा देवी, शांति देवी, कविता देवी, रीता देवी, महादेवी, मीरा देवी, खष्टी देवी, राधिका देवी आदि ग्रामीण महिलाएं शामिल थीं।