फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन में आधार कार्ड से लिंक करने होंगे राशन कार्ड

Wed, 19 Apr 2017 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिलाधिकारी ने सभी खाद्य निरीक्षकों को राशन कार्डों को आधार कार्डों के साथ पांच दिन के भीतर लिंक करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस काम में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट सभागार में गैस एजेंसियों, पेट्रोल पंपों और राशन की दुकानों में कैशलेस प्रणाली को अपनाने को लेकर आयोजित बैठक में डीएम मंगेश घिल्डियाल ने कहा कि निरीक्षक राशन डीलर के माध्यम से लाभार्थियों की सूची लेकर राशन कार्डों के आधार कार्डों से लिंक नहीं होने के कारणों का पता लगाएं।  उन्होंने जिनके आधार कार्ड नहीं बने हैं उनकी सूची अलग से तैयार कर उस गांव में कैंप की व्यवस्था करने को कहा।


जिलाधिकारी ने सभी गैस प्रबंधकों एवं पेट्रोल पंप मालिकों को कैशलेस प्रणाली अपनाने के लिए भीम ऐप, पेटीएम का प्रयोग करने के निर्देश दिए। इस कार्य में यदि प्रशिक्षण की जरूरत होने पर प्रशासन पूरी सहायता करेगा। उन्होंने हरहाल में कैशलेस लेनदेन को बढ़ावा देने पर जोर दिया। बैठक में डीएसओ जेएस कंडारी, गैस प्रबंधक गोविंद सिंह बाफिला, पूर्ति निरीक्षक नारायण गिरी, गोविंद बल्लभ पांडेय, सुधीर त्रिपाठी, राजेंद्र प्रसाद, धर्मेंद्र सिंह धामी, लीना चंद्रा, रविंद्र बिष्ट, राजेश कुमार, असलम खान सहित पेट्रोल पंपों के स्वामी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें