फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म का आरोपी ऊधमसिंह नगर से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के आरोपी को ऊधमसिंह नगर से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों की सोशल मीडिया पर जान पहचान हुई थी।
विज्ञापन

बीती 8 फरवरी को रीमा पुलिस चौकी क्षेत्र की एक युवती ने ऊधमसिंह नगर के सिमला बहादुर फुलसुंगा निवासी हरीश नैनवाल पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि युवक ने कई स्थानों पर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया था और बाद में शादी से मुकर गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 504 में मुकदमा दर्ज किया था।
मंगलवार को रीमा चौकी के प्रभारी दीपक बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर आरोपी हरीश नैनवाल को ऊधमसिंह नगर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से न्यायालय के आदेश पर उसे अल्मोड़ा जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें