मूल रूप से उच्च हिमालयी क्षेत्र के बदियाकोट गांव हाल भराड़ी बाजार निवासी विवेक दानू को यूएपीएमटी में 80 प्रतिशत अंकों केे साथ प्रदेश के टॉप टेन में पांचवीं रैंक हासिल हुई है। उनकी इस सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
भराड़ी बाजार के विक्रम दानू के घर तीन अगस्त 1997 में जन्मे विवेक बचपन से ही मेधावी रहे हैं। 2008 में उनका सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के लिए चयन हुआ। वर्ष 2013 में उन्होंने 93 प्रतिशत अंकों के साथ हाईस्कूल जबकि वर्ष 2015 में उन्होंने 92 अंकों के साथ इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण की।
एक साल की कोचिंग के बाद उन्होंने यूएपीएमटी की परीक्षा दी तो इसमें उन्हें राज्य में पांचवीं रैंक हासिल हो गई। उनके पिता विक्रम दानू का जिला मुख्यालय में विवेक होटल है जबकि माता मोहनी देेवी भराड़ी बाजार में कपड़ा व्यवसायी हैं। विवेक ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने ताऊ पूर्व कनिष्ठ ब्लॉक उप प्रमुख हुकुम सिंह दानू को दिया है।