फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार से गंगाजल लेकर बागनाथ पहुंचे कांवड़िए

Mon, 22 Aug 2016 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
बागनाथ मंदिर पहुंचे कावड़िये - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 हरिद्वार से गंगाजल लेकर सोमवार को कांवड़िए बागेश्वर स्थित बागनाथ मंदिर पहुंचे। कांवड़ियों ने बागनाथ मंदिर में जलाभिषेक करने के बाद कांडे कुकड़ामाई मंदिर व नानतिन महाराज आश्रम को रवाना हुए। जहां पर हवन यज्ञ के साथ कांवड़ यात्रा संपन्न होगी।
विज्ञापन

कांवड़ियों का 52 सदस्यीय दल सोमवार को हरिद्वार से बागेश्वर पहुंचा। हर-हर महादेव के जयकारों के साथ सभी कांवड़िए बागनाथ मंदिर पहुंचे। यहां पर जलाभिषेक किया गया। इस यात्रा में अखिल जोशी, मनोज कांडपाल, लालमणि जोशी, राजेंद्र सिंह, पवन सिंह, हीरा सिंह, दीपक भट्ट आदि शामिल थे। यह यात्रा लगातार 12वीं बार बागेश्वर पहुंच रही है। इस वर्ष कांवड़ यात्रा दल में 27 से लेकर 85 वर्ष तक के कांवड़िए शामिल हुए। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें