उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की कपकोट ब्लॉक इकाई के शिक्षकों ने 17 सूत्रीय मांगों को लेकर उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में धरना दिया। इस दौरान शिक्षकों ने शीघ्र मांग पूरी करने को लेकर प्रदर्शन भी किया।
ब्लॉक इकाई अध्यक्ष दीपक रावत की अध्यक्षता और मंत्री राजेंद्र देव के संचालन में आयोजित धरने में वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक लंबेे समय से अपनी मांगों को उठा रहे हैं, लेकिन इन मांगों पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। मांगें पूरी होने तक चरणबद्ध आंदोलन चलाया जाएगा। धरना देने वालों में जिला महामंत्री इंद्र सिंह धपोला, जिला परिवेक्षक सुरेंद्र रौतेला, कोषाध्यक्ष प्रेम सिंह कोरंगा, यशवंत पांडा, गोविंद कोरंगा, कैलाश पाठक, महिपाल रावत, महिपाल कपकोटी, गिरीश प्रसाद, उमेश जोशी, तारा प्रसाद, पूरन जोशी, कमलेश पांडेय आदि शिक्षक शामिल थे।