फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजियाखेत, तहसील रोड और नदी गांव में छह दिन से पानी को तरसे लोग

विज्ञापन
तहसील रोड बागेश्वर में टैंकर से पानी भरते लोग। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। अमरसकोट पेयजल लाइन ध्वस्त होने से मजियाखेत ज्वालादेवी वार्ड, तहसील रोड, नदीगांव में पिछले छह दिन से पानी नहीं आ रहा है। लोग मीलों दूर नदी, नौलों और हैंड पंप से पानी ला रहे हैं। लोगों ने बताया कि जल महकमा समस्या को नहीं सुलझा रहा है। हालांकि जल संस्थान ने शुक्रवार को नदीगांव में टैंकर से पानी बंटवाया। लेकिन अन्य मोहल्लों में लोग पेयजल समस्या से खासे परेशान रहे।
विज्ञापन

अमरसकोट पेयजल लाइन ध्वस्त होने से क्षेत्र में छह दिन से पानी की आपूर्ति बंद है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वह हैंडपंप का गंदा पानी पीने का मजबूर हैं। लोगों का कहना है कि जलसंस्थान पेयजल आपूर्ति नहीं कर रहा है। कहा कि वह छह दिनों से पानी के लिए भटक रहे हैं। घर के नलों पर पानी की बूंद भी नहीं टपक रही है। उन्होंने कहा कि जल संस्थान जाड़े में पानी की आपूर्ति नहीं कर पा रहा है तो गर्मियों में क्या हाल होगा।
उन्होंने कहा कि इस संबंध में वह कई बार अधिकारियों को शिकायत कर चुके हैं। लेकिन अधिकारी इसे गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने चेताया कि समस्या का समाधान शीघ्र नहीं किया गया तो विभागीय कार्यालय का घेराव किया जाएगा। इस दौरान केशर सिंह दानू, नीमा, हयात सिंह, राजेंद्र उपाध्याय, हरीश सिंह, हेमू जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कोट
अमसरकोट पेयजल योजना को पहले भी सुधारा गया था लेकिन मलबे की चपेट में आकर पेयजल लाइन कई बार टूट रही है। टैंकर से भी पानी बंटवाया गया है। अब पेयजल लाइन को सुधार दिया गया है। इससे पेयजल आपूर्ति सुचारु कर दी गई है। - एमके टम्टा ईई, जल संस्थान, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें