कपकोट में रामलीला की तालीम लेते कलाकार।
- फोटो : अमर उजाला
बागेश्वर नगर समेत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में रामलीला मंचन की जोरों पर चल रही हैं। बागेश्वर नगर में दस अक्तूबर से रामलीला शुरू हो रही है।
नगर के श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष महेश पंत ने बताया कि नुमाइशखेत स्थित रामलीला भवन में मंचन 10 अक्तूबर की शाम से शुरू होगा। आयोजन को भव्य बनाने तैयारियां तेज हो गई। कपकोट में रामलीला मंचन 23 अक्तूबर से शुरू होगा। कमेटी के अध्यक्ष गणेश कपकोटी ने बताया कि कलाकारों को तालीम दी जा रही है। धरमघर कस्बे में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष उमां पंचपाल ने बताया कि धरमघर में रामलीला 23 अक्तूूबर से शुरू होगी। कौसानी के छानी-ल्वेशाल गांव में रामलीला 17 अक्तूबर से शुरू हो रही है। कमेटी के अध्यक्ष जगदीश सिंह दोसाद, श्याम सिंह, खीम सिंह, महेंद्र सिंह और आनंद सिंह दोसाद ने बताया महोत्सव को भव्य बनाने की तैयारी शुरू हो गई हैं।
गरुड़ में कत्यूर रामलीला कमेटी टीट बाजार और आदर्श रामलीला कमेटी गरुड़ ने रामलीला की तैयारी पूरी कर ली है। दोनों जगह इन दिनों तालीम चल रही है। कत्यूर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष भरत फर्स्वाण ने इस बार रामलीला में अधिकांश नये किरदार नजर आएंगे। आदर्श रामलीला कमेटी गरुड़ के देवकी नंदन जोशी और दयाल गिरी गोस्वामी ने बताया कि गरुड़ में नवरात्र में रामलीला शुरू होगी।